Headlines

ऊना में बस ने बाइक सवार को कुचला:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; दो कारों को भी मारी टक्कर




हिमाचल के ऊना जिले के अंब उपमंडल के तहत चल रहे श्रावण मास माता श्री चिंतपूर्णी मेला के दौरान भरवाई स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास रविवार शाम एक बेकाबू निजी बस ने 2 कारों और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कारों में सवार कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है, हालांकि उनकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, निजी बस (नंबर RJ-13PB-0252) ने पहले दो कारों को टक्कर मारी और फिर मोटरसाइकिल (नंबर PB-29-Y-4090) को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों का संबंध पंजाब के मोगा से बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि उनके आधार कार्ड से हुई है। दुर्घटनाग्रस्त कारों में से एक टाटा पंच लुधियाना की और दूसरी मारुति कार कपूरथला की बताई जा रही है। यह दुर्घटनास्थल पहले भी कई बड़े हादसों का गवाह रहा है। कुछ साल पहले इसी जगह एचआरटीसी की एक बस खाई में गिर गई थी। हाल ही में एक कार भी खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई थी। रविवार को उसी स्थान पर यह तीसरा बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के बाद लगा जाम हादसे के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लग गया, जिससे एंबुलेंस को पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विस्तृत छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *