Headlines

कटिहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी लास्ट फेज में:माहेश्वरी एकेडमी में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, DM-SP ने लिया जायजा




कटिहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को शहर के माहेश्वरी एकेडमी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जवानों और कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और तालमेल के साथ कदमताल किया, जिससे मैदान में देशभक्ति और उत्साह का माहौल दिखा। परिणामी प्रवर के नेतृत्व में जवानों ने परेड का अभ्यास किया। उन्होंने परेड में शामिल जवानों और कैडेट्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें कदमताल, अनुशासन और आपसी तालमेल पर जोर दिया गया। जवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया। निर्माण कार्य को लेकर समारोह स्थल में बदलाव परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार माहेश्वरी एकेडमी पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया, परेड की सलामी ली और फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लिया। अधिकारियों को समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजेंद्र स्टेडियम में होता था। फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया हालांकि, राजेंद्र स्टेडियम में निर्माण कार्य चलने के कारण इस बार समारोह स्थल में बदलाव किया गया है। इस वर्ष मुख्य समारोह माहेश्वरी एकेडमी के मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल भी संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने समारोह को भव्य और गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने की पूरी तैयारी कर ली है। माहेश्वरी एकेडमी मैदान में सुरक्षा, परेड और समारोह से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि 15 अगस्त का मुख्य समारोह पूरे अनुशासन, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *