![]()
कनाडा के टोरंटो शहर में पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में टोरंटो पुलिस ने आरोपी 37 वर्षीय शरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और अदालत की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 24 जुलाई की सुबह करीब 7:23 बजे में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले 26 वर्षीय नवनीत कौर और आरोपी के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद आपातकालीन टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान टोरंटो निवासी 26 वर्षीय नवनीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने लड़की की तस्वीर भी जारी की है। हत्या के कारणों की जांच जारी आरोपी शरणजीत सिंह ब्रैम्पटन का रहने वाला है। उसे 25 जुलाई, 2026 को ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया। टोरंटो पुलिस के अनुसार, यह वर्ष 2026 का शहर का 22वां हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो वे पुलिस या क्राइम स्टॉपर्स से संपर्क करें।
Source link
कनाडा में पंजाबी युवती का गोली मारकर मर्डर:टोरंटो शहर में वारदात से मचा हड़कंप; पहले आरोपी ने की बातचीत फिर मारी मारी
