Headlines

कनाडा में सड़क हादसा, टांडा के युवक की मौत:2 वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल; 2 साल पहले गया था विदेश




कनाडा के ओटावा के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में बुधवार तड़के दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना फेलोफील्ड रोड पर ओल्ड रिचमंड रोड के पास हुई। मृतक की पहचान होशियारपुर के टांडा निवासी ब्रह्मजोत सिंह के रूप में हुई है। वह गुरप्रीत सोढ़ी का बेटा था। ब्रह्मजोत की उम्र करीब 20 वर्ष थी और वह दो साल पहले कनाडा गया था। उसका परिवार कनाडा में ही रहता है। ओटावा फायर सर्विसेज के प्रवक्ता निक डीफैज़ियो ने बताया कि किआ सोरेंटो और होंडा सी.आर.वी. के बीच टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां एक-दूसरे से करीब 25 मीटर की दूरी पर जल रही थीं। हादसे के समय खुद वाहन चला रहा था युवक उन्होंने यह भी बताया कि होंडा सी.आर.वी. पूरी तरह आग की चपेट में थी, जिसके कारण उसकी तुरंत जांच नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार, ब्रह्मजोत सिंह हादसे के समय खुद वाहन चला रहा था। ब्रह्मजोत सिंह की दादी टांडा में रहती हैं। इस खबर से उनके परिवार और इलाके में दुख का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *