Headlines

कनाडा से लौटे युवक की हादसे में मौत, परिवार का इकलौता बेटा था




पिहोवा | कनाडा में बहन के पास से कुछ समय पहले भारत लौटे 27 वर्षीय युवक सिमरनजीत की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह डडवाना गांव का रहने वाला और परिवार का इकलौता बेटा था। हादसा ढांड-पिहोवा रोड पर असमानपुर के श्मशान घाट के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ। पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि सिमरनजीत बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बाद में चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे चंडीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर वापस कुरुक्षेत्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *