![]()
जांजगीर-चांपा में थाना चौक के पास निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे पति-पत्नी 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में महुदा के 50 साल के रामनाथ गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी लता कर्ष (45) गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज शासकीय बीडीएम अस्पताल में चल रहा है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, रामनाथ और उनकी पत्नी लता रोजी-मजदूरी करके परिवार चलाते थे। दोनों पिछले कुछ दिनों से थाना चौक के पास मेन रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे काम के दौरान दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली का करंट लगने से रामनाथ नीचे सड़क पर गिर गए। वहीं उनकी पत्नी लता को भी जोरदार करंट लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बीडीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं लता का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचे परिजन रामनाथ की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि जिस निर्माणाधीन मकान में दंपती काम कर रहे थे, वह संतोष देवांगन का है। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
करंट लगने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर:निर्माणाधीन मकान में काम करते समय 11 केवी लाइन से झुलसा दंपती, अस्पताल में भर्ती
