Headlines

फरीदाबाद में कार पर रॉड से हमला, CCTV:गाड़ी में बैठकर खाना खा रहा था युवक, नकाबपोश बदमाशों ने कार के शीशे तोड़े




फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 में सड़क किनारे खड़ी कार पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बदमाश कार के शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन वारदात के 22 दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बल्लभगढ़ निवासी अजय भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 सितंबर को सिंधु मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर अपनी कार खड़ी कर उसमें बैठकर खाना खा रहा था। अजय के अनुसार, वह शाहपुरा खादर का रहने वाला है और एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह अस्पताल के किसी काम से बाहर गया हुआ था और इसी दौरान रेस्टोरेंट के बाहर कार रोककर खाना खाने लगा। नकाबपोश बदमाशों ने कार में की तोड़फोड़ इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उसकी कार पर लोहे की रॉड से हमला शुरू कर दिया। बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ दिए। अजय का कहना है कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता और उसे यह भी पता नहीं कि बदमाशों ने उस पर हमला क्यों किया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा हमला घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक कार को घेरकर उस पर लोहे की रॉड से वार करते नजर आ रहे हैं। लगातार हमले से कार के शीशे टूटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। 22 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर आदर्श नगर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने घटना वाले दिन ही शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों का पता चलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *