Headlines

धमतरी में सूने मकान से ढाई लाख की चोरी:पुलिस ने चंद घंटों में 2 आरोपियों को पकड़ा, चोरी का माल बरामद




छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सूने मकान से देर रात ढाई लाख रुपए के जेवरात और नकदी की चोरी हो गई। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र की शांति कॉलोनी में हुई। परिवार का एक सदस्य अस्पताल में भर्ती था, जिसके साथ परिजन रात में रुके हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जब परिवार के सदस्य सुबह घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा टूटा हुआ और अलमारी का सामान बिखरा पाया। घर से सोने के जेवरात और नकदी गायब थे। तत्काल परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एडिशनल एसपी डी.सी. पटेल ने बताया कि चोरों ने लगभग 35 ग्राम सोने की चेन, 7 ग्राम सोने की अंगूठी और 19 हजार रुपए नकद चुराए थे। चोरी किए गए सामान और नकदी का कुल मूल्य 2 लाख 29 हजार रुपए आंका गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *