![]()
हरियाणा के करनाल जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी दुकान पर सफाई कर रहा था कि तभी हमलावर वहां पहुंचा और 10 सेकेंड में ही रॉड से ताबड़तोड़ 9 वार कर उसकी हत्या कर दी। हमलावर ने इससे पहले रास्ते में बाइक सवार और एक महिला पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन दोनों किसी तरह बच गए। मर्डर की वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर अधमरा कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बालीनगर निवासी 30 वर्षीय तेजबीर सिंह पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
करनाल में युवक के मर्डर का लाइव VIDEO:10 सेकेंड में रॉड से 9 वार किए; गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटकर अधमरा किया
