![]()
घट्टा टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पंचायत प्रधान अभिनव शर्मा और समाजसेवी सौरभ कौडल ने अधूरे फोरलेन पर टोल शुल्क देने से मना कर दिया। एडवोकेट सौरभ कौडल ने कहा कि फोरलेन के तहत बाथू पुल के पास एक लेन, रानीताल में फ्लाईओवर और दौलतपुर में सुरंग बंद है। ऐसे अधूरे फोरलेन पर 81 रुपए का यू पी आई से टोल शुल्क लेना गलत है। रानीताल पंचायत प्रधान अभिनव ने कहा जागरूक नागरिक होने के नाते आधे अधूरे टोल प्लाजा पर शुल्क कि मनामाना लूट नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा घंटा तक टोल प्लाजा की दो लेन बंद रखीं, जिससे पर्यटकों को परेशानी हुई। हालात बिगड़े तो रास्ता खुला। पुलिस आने से पहले प्रदर्शनकारी चले गए। दो लेन बंद रखी थीं टोल प्लाजा मैनेजर राजकुमार ने बताया कि प्रधान अभिनव और सौरभ कौडल ने दो लेन बंद रखी थीं। एनएचएआई को सूचना दी गई, शुल्क वही तय करते हैं। एक सितंबर से कार, जीप का टोल शुल्क 25 से बढ़कर 65 रुपए (एक तरफ) और 100 रुपए (दोनों तरफ) हुआ है। 20 किमी दायरे के निवासियों के लिए 363 रुपए/माह का पास बन रहा है, जिसके लिए आरसी और आधार कार्ड चाहिए।
Source link
कांगड़ा-अधूरे फोरलेन पर टोल शुल्क पर प्रधानों ने लगाया जाम:घट्टा टोल प्लाजा पर आधा घंटा रोकीं गाड़ियां, 81 रुपए शुल्क को बताया गलत
