Headlines

कांगड़ा में इलेक्ट्रिक बस डिपो खोलने को मंजूरी:डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने की घोषणा; उपाध्यक्ष वर्मा बोले-यह ऐतिहासिक फैसला




एचआरटीसी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में कांगड़ा में नया इलेक्ट्रिक बस डिपो खोलने को मंजूरी दे दी गई। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए कांगड़ा की जनता को बधाई दी। यह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ जिला कांगड़ा और चंबा में पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो होगा। डिपो शुरू होने के बाद क्षेत्र को इलेक्ट्रिक बस सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही बसों पर कांगड़ा का नाम दर्ज होने से क्षेत्र की पहचान प्रदेश के अन्य हिस्सों और दूसरे राज्यों तक पहुंचेगी। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने डिपो की मंजूरी को कांगड़ा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नए डिपो से परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। बस अड्डे से ही होगा संचालन अजय वर्मा के मुताबिक, नया इलेक्ट्रिक बस डिपो फिलहाल कांगड़ा बस अड्डे में ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांगड़ा के नाम पर कई संस्थान और कार्यालय स्वीकृत हुए, लेकिन उनका संचालन दूसरे स्थानों से शुरू हुआ। इस बार कांगड़ा में ही डिपो स्थापित किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा डिपो शुरू होने के बाद यहां से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इससे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *