Headlines

कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:हेरोइन समेत 3 युवक गिरफ्तार, ऑल्टो कार व टैक्सी जब्त; नाकाबंदी दौरान पकड़े




कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांगड़ा और लंबागांव थाना क्षेत्रों में चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों के दौरान पुलिस ने कुल 13.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला लंबागांव थाना क्षेत्र के आलमपुर का है। पुलिस चौकी आलमपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर व्यास नदी पुल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान टैक्सी नंबर HP01DA-1047 (मारुति अर्टिगा) को जांच के लिए रोका गया। मादक पदार्थ और वाहन को जब्त किया तलाशी के दौरान आलमपुर निवासी विशाल कुमार (28) के फल-सब्जियों के थैले में रखी सिगरेट की डिब्बी से 7.01 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत एफआईआर (61/2026) दर्ज कर मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया है। संदिग्ध ऑल्टो को रोककर तलाशी ली दूसरा मामला कांगड़ा के हनुमान घाट बाईपास का है। कांगड़ा पुलिस की CIA टीम गश्त और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार दो युवकों से 6.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपियों की पहचान टांग नरवाना, धर्मशाला निवासी अमन राणा (31) और पार्थ शर्मा (20) के रूप में हुई है। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी पुलिस ने बरामद हेरोइन के साथ अपराध में इस्तेमाल ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *