Headlines

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर वनभूमि कब्जाने के आरोप लगाए:जांच की मांग की; प्रशासन बोला- नए नामों की जांच कर कार्रवाई होगी




बीजापुर के भोपालपटनम में नगर पंचायत चुनाव के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप अब जमीन कब्जे के मामलों तक पहुंच गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर वन भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन पार्टी नेताओं को नोटिस देकर दबाव बना रहा है। पार्टी ने भाजपा से जुड़े नेताओं समेत कई लोगों के वन भूमि पर कब्जे की शिकायतों की जांच की मांग की है। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंतराव ताटी को मिले नोटिस का मुद्दा उठाया। यह नोटिस शासकीय या वन भूमि से जुड़े मामले में जारी किया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि ताटी को एक ही जमीन के मामले में बार-बार नोटिस दिया जा रहा है। जबकि इसी इलाके में दूसरे लोगों के कथित कब्जे पर कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी के मुताबिक, यह मामला कलेक्टर न्यायालय में लंबित है। भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम भी बताया कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भोपालपटनम में भाजपा से जुड़े कई नेताओं और अन्य लोगों ने भी वन भूमि पर कब्जा किया है। इनमें भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने प्रशासन से सभी शिकायतों की एक जैसी जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस बोली- पहले भी दी गई थी शिकायत कांग्रेस का कहना है कि ऐसे मामलों को लेकर पहले भी कलेक्टर और एसडीएम को शिकायत दी गई थी। पार्टी का आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को नोटिस देकर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। तहसीलदार बोले- नए नामों की भी जांच होगी मामले में तहसीलदार राठिया ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विधायक की तरफ से पत्र मिला है। पहले मिले नामों की जांच रिपोर्ट आगे भेजी जा चुकी है। अब ज्ञापन में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं। इन मामलों में पटवारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *