![]()
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम के नेतृत्व में सोमवार को भारत माता प्रतिमा, घंटाघर पर व्यापारियों ने एक विशाल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूपीआई (UPI) लेनदेन पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाए जाने के विरोध में किया गया, जिसमें शहर के बड़ी संख्या में व्यापारी और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने कहा कि वर्तमान में यूपीआई देश में डिजिटल भुगतान की रीढ़ बन चुका है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान और करोड़ों व्यापारी प्रतिदिन इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लागू करना व्यापारियों पर एक बड़ा अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला कदम है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। घंटाघर पर एकत्रित होकर संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए “यूपीआई पर एमडीआर शुल्क बंद करो” के नारे लगाए और इस फैसले को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग उठाई।
Source link
कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन:UPI पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध, घंटाघर में नारेबाजी
