![]()
गुना जिले के म्याना इलाके से चार नाबालिग लड़के अचानक लापता हो गए। पुलिस ने तलाश शुरू की, तो चारों बच्चों के भोपाल में होने की जानकारी लगी। जानकारी मिलने पर गुना पुलिस भोपाल पहुंची और वहां से चारों को बरामद कर लिया। चारों काम की तलाश में भोपाल चले गए थे। म्याना पुलिस ने बताया कि SP हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों के मामले में संवेदनशीलता से कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में ASP प्रशांत सिह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में म्याना थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से बिना बताए चले गए चार नाबालिग बालकों को भोपाल से सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को म्याना थाना क्षेत्र के चार नाबालिग बालकों के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना म्याना थाने पर प्राप्त हुई। परिजनों द्वारा थाना म्याना पुलिस को बताया कि उनके बच्चे घर से काम के लिए जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। थाना क्षेत्र से नाबलिग बच्चों के लापता होने की घटना को पुलिस ने गंभीतरता से लेकर तत्काल परिजनों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसमें चारों बालकों के भोपाल में होने की जानकारी मिली। जानकारी लगते ही म्याना थाने से पुलिस की एक टीम बालकों के परिजनों को साथ लेकर भोपाल पहुंची और जहां से चारों नाबालिग बालकों को सकुशल खोजकर वापस म्याना लाया गया। पूछताछ में चारों बालकों द्वारा काम के सिलसिले में स्वयं की इच्छा से भोपाल जाना बताया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर चारों नाबालिग बालकों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालकों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया। म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी TI बृजमोहन सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम, सतीश जैन, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, रंजीत सिंह और जितेन्द्र मिश्रा की भूमिका रही।
Source link
काम की तलाश में भोपाल पहुंचे चार नाबालिग:म्याना से ट्रेन से बैठकर निकले; राजधानी में चारों को किया बरामद
