![]()
कोटा में नगर निगम चुनाव के दिन भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस कार्यकर्ता में किसी विवाद पर मारपीट हो गई थी। महावीर नगर थाना क्षेत्र में पीएचडी बूथ पर यह घटना 11 सितंबर को मतदान के दौरान हुई थी। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। यह सीसीट
.
वहीं पोलिंग बूथ के बाहर मारपीट के मामले में घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भूपेंद्र जांगिड़ ने बताया- मैं 11 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे परिवार और दोस्तों के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ गया था। बूथ पर परिवार और दोस्तों का इंतजार करते हुए परिचितों के पास बैठ गया। भूपेंद्र का आरोप है कि इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी रामदेव वर्मा (आरडी) वर्मा अपने दोनों बेटों राहुल, निक्की और 8-10 अन्य लोगों के साथ वहां आए। उन्होंने मेरी ओर इशारा किया और कॉलर पकड़कर गेट के बाहर ले गए।
भूपेंद्र ने बताया- इस दौरान मैं वहां से निकलकर पास की गली स्थित एक प्रोविजन स्टोर के पास जाकर छिप गया और परिजन को फोन करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी वहां भी पहुंच गए। भूपेंद्र का आरोप है कि आरडी वर्मा ने मेरे साथ थप्पड़ मारकर मारपीट शुरू की। इसके बाद अन्य लोगों ने मुझे घेरकर पीटा और गाली-गलौज की। भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि इस दौरान मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में मैंने पुलिस में 11 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी।
भाजपा प्रत्याशी ने भी लगाया मारपीट का आरोप
वहीं रंगबाड़ी निवासी भाजपा प्रत्याशी रामदेव वर्मा (63) ने महावीर नगर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार- मैं 11 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे पीएचडी बूथ पर चुनाव व्यवस्था देखने गया था। उनका आरोप है कि बूथ के बाहर कांग्रेस कार्यर्ता भूपेंद्र जांगिड़, मनीष आर्य, चेतन सोलंकी, सुरेंद्र चौधरी और 3-4 अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने मुझे रोककर अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
रिपोर्ट में रामदेव वर्मा ने आरोप लगाया कि वहां से जाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने मेरे साथ लात-घूंसों से मारपीट की और मुझे नीचे गिरा दिया। इस दौरान कुर्ता फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
महावीर नगर थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया- दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट मिल गई है। जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें…
