Headlines

शहीद कर्नल मनप्रीत के नाम पर सड़क -पार्क का नाम:सीएम मान ने किया समर्पित, परिवार भी रहा मौजूद, बोले- शहीद हमारा गौरव हैं




साल 2022 में आतंकियों से मुकाबले में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह के नाम पर अब न्यू चंडीगढ़ में 200 फीट चौड़ी एचआर-2 रोड और सेक्टर-5ए के एक पार्क का नाम पर रखा गया है। सीएम भगवंत मान इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान सड़क का नाम ‘शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह मार्ग’ और पार्क का नाम ‘शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह पार्क’ रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद देश का गौरव और सरमाया हैं। पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की बहादुरी और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस मौके उनके परिवारिक मेंबर भी मौजूद रहे। कीर्ति चक्र से हुए थे सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह 13 सितंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे। वह 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में तैनात थे। मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी बहादुरी और बलिदान के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें मरणोपरांत 15 अगस्त 2024 को देश के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया था। 2005 में सेना में हुए थे शामिल मुख्यमंत्री मान ने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह का जन्म 1982 में गांव भड़ौंजियां में हुआ था। उन्होंने शुरुआती और उच्च शिक्षा मोहाली व चंडीगढ़ से हासिल की। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वह वर्ष 2005 में भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे। मान ने कहा कि कर्नल मनप्रीत सिंह का साहस, समर्पण और देश के प्रति निस्वार्थ सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में हथियारबंद सेनाओं, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और अग्निवीरों के योगदान को सरकार सम्मान देती है। ड्यूटी के दौरान जवान की शहादत होने पर पंजाब सरकार परिवार को 1 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहीद परिवारों की मदद करने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करना भी है। सरकारी स्कूलों में सुधार का दावा मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार के प्रयासों से सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जेईई, नीट और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।इस मौके पर लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग और आप के हल्का इंचार्ज परविंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *