Headlines

कुलदीप राठौर बोले-CEC को बर्खास्त किया जाए:PM मोदी-अमित शाह से भी मांगा इस्तीफा; मतदाता सूची से नाम हटाने पर उठाए सवाल




अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। राठौर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने पर सवाल उठाए। राठौर ने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में देशभर में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने साक्ष्यों के आधार पर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया है। उनके अनुसार, जिन मतों को भाजपा के पक्ष में माना जा रहा है, उन्हें जोड़ा जा रहा है, जबकि अन्य मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया और अब चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल और बिहार में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को रोकने पर भी उठाए सवाल राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग कार्यालय जा रहे 300 सांसदों को रोका गया। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक प्रावधान लागू करने और दिल्ली में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है। CEC के खिलाफ कार्रवाई की मांग राठौर ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फॉर्म-6 के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की अनुमति को लेकर दिए गए कथित बयान की जांच होनी चाहिए।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए।राठौर ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *