Headlines

कृषि विश्वविद्यालय में नॉनवेज मेनू को लेकर बवाल:कुलपति ने दिए जांच के आदेश, राज भवन की जांच टीम में हुआ था खुलासा




अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किसान भवन छात्रावास के मेस में नॉनवेजिटेरियन मेनू को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जांच कर यह पता लगाने के निर्देश दिए हैं कि छात्रावास के मेनू में नॉनवेज किसके निर्देश पर और कहां से शामिल किया गया। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय कुलपति सचिव जसवंत सिंह ने रविवार 16 अगस्त को बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कुलपति सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हाल ही में आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रावास के मेस की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई को लेकर टिप्पणी की थी। आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने किसान भवन छात्रावास में नॉनवेज बनाए जाने का भी उल्लेख किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन की ओर से यह पता लगाने को कहा गया है कि छात्रावास के मेनू में नॉनवेजिटेरियन भोजन किस स्तर से शामिल किया गया और इसकी अनुमति किसने दी। साथ ही मेस संचालन और भोजन व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस मामले के बाद छात्रावास के मेस की व्यवस्था और भोजन के मेनू को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जांच प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *