![]()
कैथल के गांव मंडवाल में पांच आरोपियों ने एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों पर गंडासी और तलवारों से हमला कर दिया। युवक पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिसे गंभीर हालत में कल्पना चावला अस्पताल करनाल में दाखिल करवाना पड़ा। उसकी बाजू टूट गई और सिर पर गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने युवक को कहा कि उसने उनकी गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना पुलिस को दी है। इस संबंध में युवक ने राजौंद थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बदला लेने की धमकी दी गांव मंडवाल निवासी हरमीत उर्फ मीतू ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। कुछ दिन पहले उसका भाई संदीप घर के बाहर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही शमशेर ने उसके भाई को कहा कि तुमने हमारी गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना पुलिस को दी है। मैं तुम्हारे से इस बात का बदला लूंगा। जैसे ही कहासुनी होने लगी तो वे अपने भाई संदीप को मौके से ले गए। छत के रास्ते मकान में घुसे जब रात को करीब 9 बजे संदीप व उसके परिवार के सदस्य घर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे तो शमशेर, उसका बेटा दीपू, हरविन्द्र, जरनैल सिंह व दिलेर छत से उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उन पर गंडासी, तलवारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके परिवार पर ताबड़तोड़ वार किए। शोर मचाने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दोबारा परिवार का कोई सदस्य मिला तो टुकड़े कर देंगे। उसका कल्पना चावला अस्पताल करनाल में इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजौंद थाना के जांच अधिकारी कमलदीप ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में परिवार पर चलाई चलाई ताबड़तोड़ गंडसियां, तलवारें:आरोपी बोले-तुमने हमारी गाड़ियों में भुक्की की सूचना पुलिस को दी, बाजू तोड़ी
