Headlines

बिलासपुर में फर्जी पहचान से युवती को फंसाया:अश्लील वीडियो बनवाकर 10 लाख की ब्लैकमेलिंग; कटनी से आरोपी युवती गिरफ्तार



बिलासपुर में फर्जी पहचान बनाकर युवती से दोस्ती करने, उसका अश्लील वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। रकम नहीं मिलने पर आरोपी युवती ने वीडियो पीड़िता के भाई के व्हाट्सएप पर भेज दिया। शिकायत के बाद तारबाहर पुल

.

मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन से स्नेहा मोगरिया नाम की युवती लंबे समय से खुद को लड़का बताकर मोबाइल पर बातचीत करती थी। दोनों के बीच विश्वास बनने के बाद आरोपी ने साजिश के तहत दबाव डालकर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनवाया और अपने पास मंगवा लिया।

10 लाख नहीं देने पर भाई को भेजा वीडियो

वीडियो मिलने के बाद आरोपी युवती ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की। लगातार धमकियों के बावजूद जब रकम नहीं मिली तो आरोपी ने वह वीडियो पीड़िता के भाई के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया।

युवक ने बताया कि वीडियो देखकर उसे गहरा सदमा लगा। उसने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन साक्ष्य के तौर पर उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लिया। इसके बाद उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की।

पुराना मोबाइल गुम हुआ, नए फोन में मिली वीडियो की जानकारी

शिकायत में युवक ने बताया कि वीडियो भेजे जाने के समय उसका पुराना मोबाइल गुम हो चुका था। बाद में उसने उसी मोबाइल नंबर की सिम नए फोन में इस्तेमाल की, जहां व्हाट्सएप पर भेजे गए वीडियो की जानकारी मिली।

शिकायत के आधार पर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवती स्नेहा मोगरिया मध्यप्रदेश के कटनी जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली है। इसके बाद तारबाहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *