![]()
कैमूर में खनन विभाग की टीम पर ट्रक चालक से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले को जिला प्रशासन ने बहुत गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद जिला पदाधिकारी ने तुरंत सख्त निर्देश जारी किए हैं। घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यों की एक समिति बनाई गई है। इसमें अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) और जिला खनन पदाधिकारी शामिल हैं। समिति को अगले दो दिन में घटनास्थल का दौरा कर सभी तथ्यों की जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। होमगार्ड जवानों के वेतन पर लगाई गई रोक शुरुआती जानकारी के आधार पर खनन सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रदीप कुमार और मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों के सितंबर महीने के वेतन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक जांच पूरी होने तक जारी रहेगी। जांच समिति से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही उनके वेतन भुगतान पर फैसला होगा। जिला प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कानून अपने हाथ में लेने या पद का गलत इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के हिसाब से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैमूर में ट्रक चालक से मारपीट:खनन SI और होमगार्ड जवानों का वेतन रोका, जिला प्रशासन ने 2 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
