Headlines

राघव चड्ढा के दिल्ली में वोट पर सियासत गरमाई:ढांडा बोले-2 सितंबर दिल्ली में वोट बना, इतनी तेज तो बुलेट ट्रेन नहीं चलती




पंजाब बीजेपी के सांसद राघव चड्ढा के वोट पर पंजाब से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमाई हुई है। अब पता चला है कि राघव चड्ढा का वोट दिल्ली में दो सितंबर को ही बन गया था। यह जानकारी आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने दी। उन्होंने कहा कि राघव ने 26 अगस्त को वोट के लिए अप्लाई किया था और दो सितंबर को दिल्ली के राजिंदर नगर में उनका वोट बन गया था।
जिस गति से उनका वोट बना था, उस गति से मोदी जो बुलेट ट्रेन भारत लाने वाले थे, वह नहीं चलती। उन्होंने कहा कि अगर वोट पहले ही बन गया था तो तीन सितंबर को उन्होंने ट्विटर पर पंजाब सरकार पर आरोप क्यों लगाए। उन्होंने कहा इससे पता चलता है कि बीजेपी व राघव चड्ढा पंजाब से कितनी नफरत करते हैं। अब जानिए ढांडा द्वारा राघव के वोट लेकर उठाए 7 प्वाइंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *