Headlines

दमोह कलेक्टर-एसपी ने गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया:साफ-सफाई के साथ बिजली के तार ऊंचे करने और आवागमन सुधारने के निर्देश दिए




दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी ने गुरुवार दोपहर शहर के कई तालाबों पर बने गणेश विसर्जन स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी और दूसरे विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने एक-एक कर सभी तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन के समय लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए मिली कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, आवागमन सुधारने और बिजली के नीचे लटके तारों को ऊंचा करने के लिए कहा। विसर्जन स्थलों का जायजा लिया यह निरीक्षण मुख्य रूप से शहर के फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब पर किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि गणेश पर्व आने वाला है, इसलिए विसर्जन स्थलों का जायजा लिया गया है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को ही घर या पंडाल में स्थापित करें। इससे उनका विसर्जन आसानी से हो सकेगा और पानी भी खराब नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *