Headlines

ममता त्यागी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष:महिलाओं और बेटियों के मुद्दे उठाने की कही बात, 13 सितंबर से हरिद्वार-दिल्ली मार्च




मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार महासभा ने ममता त्यागी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कच्ची सड़क स्थित उनके आवास पर हुई बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ममता त्यागी ने संगठन के विस्तार और महिलाओं को अधिक संख्या में जोड़ने की बात कही। नियुक्ति के बाद ममता त्यागी ने अक्षु त्यागी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में महासभा की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने भी ममता त्यागी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने कहा कि महासभा लगातार विस्तार कर रही है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ममता त्यागी महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएंगी। ममता त्यागी ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की महिलाओं और बेटियों के लिए काम करने का अवसर है। पारिवारिक विवाद में फंसी महिलाओं की आवाज बनेंगी ममता त्यागी ने कहा कि वह खास तौर पर उन महिलाओं और बेटियों की आवाज उठाएंगी, जो पारिवारिक विवादों के कारण परेशान हैं और लंबे समय से अदालतों के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में परिवारों के बीच बातचीत और सुलह कराने की कोशिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि विवादों का समाधान परिवार के स्तर पर हो और बेटियों को सम्मान के साथ उनका घर-परिवार मिल सके। महिलाओं से जुड़े मामलों में संगठन की भूमिका को भी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
13 सितंबर से हरिद्वार-दिल्ली पैदल मार्च बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने 13 सितंबर से हरिद्वार से दिल्ली तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की। संगठन के मुताबिक, यह मार्च यूजीसी कानून और आरक्षण के विरोध में निकाला जाएगा। बैठक में मार्च को लेकर रणनीति और तैयारियों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी प्रस्तावित मार्च को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। पदाधिकारियों ने ममता को दी शुभकामनाएं ममता त्यागी की नियुक्ति पर बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और महिला मोर्चे की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में हरिओम त्यागी, सोनिया सैनी, सीताराम त्यागी, सोनू त्यागी, काला प्रधान, राहुल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *