Headlines

कैमूर में पीएम आवास स्कीम के बेनेफिश्यरिज को मिली चाबी:सांसद, विधायक और DM ने सौंपे स्वीकृति और शुभकामना लेटर




प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कैमूर जिले के लाभार्थियों को नए घर मिले हैं। पटना के बापू सभागार में आयोजित केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम के आलोक में, कैमूर जिला और प्रखंड स्तर पर भव्य वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद मनोज कुमार, विधायक भरत बिन्द और विधायक संगीता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ जिलाधिकारी कुमार अनुराग, उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति और अपर समाहर्ता अनिल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
12 लाभार्थियों को शुभकामना पत्र भी दिए इस अवसर पर, भभुआ और रामपुर प्रखंड के उन लाभार्थियों को नए घर की चाबियां सौंपी गईं, जिनके आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें प्यारी देवी, कमला देवी, संजय बिंद, बिजेन्द्र राम और खरपतु राम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भभुआ, भगवानपुर और रामपुर प्रखंड के 12 लाभार्थियों को नए आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इन लाभार्थियों में रिंकु देवी, चमेली देवी, दीन दयाल चौहान, कुसुम देवी और मीना देवी प्रमुख हैं। विभिन्न किस्तों का भुगतान प्राप्त करने वाले 12 लाभार्थियों को शुभकामना पत्र भी दिए गए। इनमें धर्मवती देवी, भागीरथी देवी, रूमका देवी और कलावती देवी जैसे नाम शामिल हैं। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों के बीच चाबियों और पत्रों का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *