Headlines

कोंडागांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:घर दिखाने के बहाने ले जाकर किया कई बार रेप, पीड़िता गर्भवती, पुलिस ने भेजा जेल




कोंडागांव। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मकान निर्माण के दौरान पहचान हुई नाबालिग को घर दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घर दिखाने के बहाने गांव से ले जाने का आरोप पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कोंडागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी आरोपी रोमलाल शोरी (21) से मकान निर्माण के दौरान पहचान हुई थी। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को रोमलाल उसे घर दिखाने के बहाने अपने गांव पलारी स्थित घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। साथ ही आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती होने की जानकारी के बाद शुरू हुई जांच पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। कोंडागांव थाने में अपराध क्रमांक 276/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(M), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घर से गिरफ्तार किया गया आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी रोमलाल शोरी, पिता सोनसाय शोरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी गिरल पदरपारा, ग्राम डोंगरीगुड़ा, थाना पलारी, जिला कोंडागांव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *