Headlines

दक्षिणी हरियाणा में भाजपा के दो खेमों की बयानबाजी तेज:राव तुलाराम के नाम पर सियासत, आरती राव के बयान पर अभय सिंह का पलटवार




दक्षिणी हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी अब खुलकर मंचों पर दिखाई देने लगी है। अमर शहीद राव तुलाराम के नाम को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव के समर्थक लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों खेमों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। जन्माष्टमी पर नारनौल स्थित यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि “राव तुलाराम के नाम से कई लोगों के पेट में दर्द होता है।” उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे लोगों की परेशानी खत्म होने वाली नहीं है। तुलाराम चौक से निकाली यात्रा इससे पहले नांगल चौधरी में राव तुलाराम चौक से तिरंगा यात्रा निकालकर भी उन्होंने राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की थी। वहीं दोनों खेमों के बीच बयानबाजी होती रहती है। डा. अभय ने किया पलटवार अब पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव ने भी इस बयान पर पलटवार किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राव तुलाराम 36 बिरादरी के सम्मान के प्रतीक हैं और उनका सम्मान सभी करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 अगस्त पर राव तुलाराम चौक पर हरियाणा का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया, जो शहीद के सम्मान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। राव तुलाराम नाम पर कर रहे राजनीति अभय सिंह ने बिना नाम लिए कहा कि जो लोग राव तुलाराम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, वे पहले बताएं कि पिछले 70 वर्षों में उनके नाम पर क्या काम किया। उन्होंने दिल्ली के राव तुलाराम कॉलेज का भी जिक्र करते हुए कहा कि उसे समाज के लोगों ने चंदा देकर बनवाया था, लेकिन आज उसकी स्थिति पर कोई जवाब नहीं देता। इलाज ढूंढना मंत्री का काम स्वास्थ्य मंत्री के “बीमारी” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय सिंह ने कहा कि इलाज ढूंढना स्वास्थ्य मंत्री का काम है। उन्होंने यह भी तंज कसा कि अहिरवाल की राजनीति में हर चुनाव में अपने ही लोगों को कमजोर करने की परंपरा रही है। भाजपा में खींचतान लगातार हो रही इस बयानबाजी से साफ है कि भाजपा के दोनों प्रभावशाली खेमों के बीच राजनीतिक खींचतान अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है और राव तुलाराम का नाम भी सियासी बहस का केंद्र बन गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *