![]()
कोटा में उस समय लोगों की सांसें थम गईं, जब करीब 7 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। अजगर को देखकर वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दी और कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे। घटना शिवपुरा इलाके में सरस डेयरी प्लांट के पास रावतभाटा रोड पर सोमवार रात 11 बजे की है, जहां सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क पर दिखा 7 फीट लंबा अजगर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि वे नया गांव इलाके में ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू कर वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने सड़क पर भीड़ और रुकी हुई गाड़ियां देखीं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक विशाल अजगर धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि वाहन चालकों ने समझदारी दिखाते हुए अपने वाहन रोक लिए। कई बार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से ऐसे वन्यजीवों की जान चली जाती है। अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई। स्नेक कैचर की शहरवासियों से अपील गोविंद शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं सांप, अजगर या अन्य जंगली जीव-जंतु दिखाई दें तो उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। तत्काल वन विभाग या स्थानीय वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
Source link
कोटा में हाईवे पर नजर आया 7 फीट लंबा अजगर:सड़क के दोनों तरफ वाहनों के थमे पहिए, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
