Headlines

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में लगी आग:मची अफरातफरी; सभी यात्री सुरक्षित, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू




धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब कोडरमा से बरकाकाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की सबसे आखिरी बोगी से अचानक तेज धुआं उठने लगा। जानकारी के अनुसार, कोडरमा जंक्शन से बरकाकाना जाने वाली गाड़ी संख्या 53373 पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को अपने तय समय दोपहर 3:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 1 से खुलने वाली थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन की आखिरी बोगी में शोर होने लगा। यात्री सामान लेकर बोगी से प्लेटफॉर्म पर कूदने लगे इसके बाद पूरी ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्री अपना सामान लेकर बोगी से प्लेटफॉर्म पर कूदने लगे। प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों और स्टेशन कर्मियों ने कारण पूछा तो पता चला कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे में आग लग गई है। धूम्रपान से आग लगने की आशंका यह जानकारी मिलते ही कोडरमा स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ प्रभारी और जवान, साथ ही जीआरपी के जवान दौड़कर ट्रेन के पास पहुंचे। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इसके बाद कोडरमा रेल प्रशासन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी। दमकल की टीम भी पहुंची और आग को बुझाया। ट्रेन की उस बोगी में करीब 25-30 यात्री थे। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इधर, आरपीएफ आग लगने के कारणों की तलाश कर रही है। चूंकि आग बोगी के शौचालय से शुरू हुई थी, ऐसे में यह शक है कि किसी नशेड़ी ने उस बोगी के शौचालय में धूम्रपान किया होगा। रेल प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *