Headlines

फर्रुखनगर में फाजिलपुर मोड़ मार्ग पूरी तरह बंद:20 दिन भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रभावित, केवल दोपहिया वाहनों को ही अनुमति




गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर में मुख्य बस स्टैंड से दाबोदा मोड़ तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण फाजिलपुर मोड़ मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर फिलहाल केवल दोपहिया वाहन जैसे बाइक, स्कूटर और साइकिल ही गुजर पा रहे हैं। भारी वाहनों जैसे ट्रक और बसों की आवाजाही अगले 15 से 20 दिनों तक प्रभावित रहेगी। नगर पालिका कार्यालय के मोड़ से लेकर फाजिलपुर मोड़ से पहले स्थित एक मोहल्ले तक सड़क मार्ग को बंद किया गया है। इसके चलते वाहन चालकों को आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। नगर पालिका के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि, फाजिलपुर मोड़ पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित या प्रभावित रहेगा। इन वैकल्पिक मार्गों का करना होगा प्रयोग नगर पालिका कार्यालय की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालक झज्जर रोड की तरफ से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। यह मार्ग गुरुग्राम और झज्जर की ओर आवागमन के लिए उपलब्ध रहेगा। इसी तरह, हेली मंडी से जमालपुर और फाजिलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलोनी की तरफ से वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सड़क निर्माण के कारण आगामी 15 से 20 दिनों तक वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गति और निर्धारित समय में इसके पूरा होने पर नजर बनाए हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *