Headlines

कोरबा में 'सभापति की पाठशाला' अभियान शुरू:सभापति-पार्षदों ने मिडिल स्कूल के बच्चों को पढ़ाया, जन-आंदोलन की अपील




कोरबा में शिक्षा को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से “सभापति की पाठशाला” अभियान की शुरुआत की गई। नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। उनके साथ एमआईसी सदस्य उर्वशी राठौर, पार्षद राधा बाई और रुबिदेवी सागर भी मौजूद रहीं। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताया और सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, खेल-कला व नैतिक शिक्षा पर चर्चा की। कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों से प्रश्नोत्तर भी कराए गए। मेधावी छात्रों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं सौम्य श्रीवास, खेमराज दास, प्रभा सारथी, यक्ष कर्ष और अंकुशा तांती को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। हर शिक्षित व्यक्ति से स्कूल में पढ़ाने की अपील सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि हर शिक्षित नागरिक सप्ताह में एक-दो दिन सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए समय निकाले। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और समाज शिक्षित, अनुशासित, नशामुक्त तथा अपराधमुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। सप्ताह में एक घंटा देने का आह्वान उन्होंने युवाओं और सभी शिक्षित लोगों से सावन माह में शुरू हुए इस अभियान से जुड़ने और सप्ताह में कम से कम एक घंटा अपने नजदीकी सरकारी स्कूल को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सकती है। स्कूल की समस्याओं का लिया जायजा कार्यक्रम के दौरान स्कूल की समस्याओं की भी जानकारी ली गई। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। शाला विकास समिति की अध्यक्ष प्रमिला सागर ने इस पहल को प्रेरणादायी बताया। कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद इस मौके पर अधिवक्ता संघ कोरबा के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व पार्षद सुफल दास, समाजसेवी उत्तम आदिले, कृष्णा साहू, शिक्षक और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को बच्चों में आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार विकसित करने की दिशा में अहम पहल बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *