Headlines

कोर्ट का कर्मचारी ट्रेन के आगे लेटा, 2-टुकड़ों में कटा:जम्मूतवी से कटकर सुसाइड किया, डिप्रेशन में चल रहा था




जिले के मेड़ता रोड रेलवे बाइपास पर बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से कोर्ट कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान मेड़तारोड निवासी राजेश तांडी उर्फ दारा सिंह (50) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में कार्यरत था। बुधवार सुबह जम्मूतवी से चलकर मेड़तारोड बाइपास से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन के सामने वह लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार में पत्नी, बेटा और मां राजेश के परिवार में पत्नी, एक बेटा, माता और भाई हैं। उसका मकान मेड़तारोड के सदर बाजार क्षेत्र में बताया जा रहा है। उसका छोटा भाई शिक्षा विभाग में यूडीसी के पद पर कार्यरत है। परिजनों के अनुसार, करीब एक साल पहले परिवार में एक भांजे की जम्मू के एक होटल में आत्महत्या से मौत हो गई थी। इसके बाद से राजेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *