Headlines

खड़गे विवाद पर पानीपत में कांग्रेस का सत्याग्रह:दीपेंद्र हुड्डा का BJP-RSS पर हमला; बोले- भाजपा की उल्टी गिनती शुरू




उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के दौरान हुए विवाद ने हरियाणा की राजनीति में उबाल ला दिया है। पानीपत में आयोजित सत्याग्रह के मंच से रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। दोनों नेताओं ने कहा कि खड़गे के साथ हुआ व्यवहार सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष का नहीं, बल्कि पूरे देश के दलित समाज का अपमान है, जिसके लिए भाजपा और आरएसएस को देश से माफी मांगनी चाहिए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। कन्हीं वोट चोरी के आरोप लग रहे हैं तो कहीं सांसदों की खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि किसी शुद्धिकरण की जरूरत है तो वह भाजपा और RSS की जातिवादी मानसिकता की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के विशेष वर्ग वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जेन जी के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। खेल रिकॉर्ड और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार को घेरा कॉमनवेल्थ गेम्स और खेल सुविधाओं पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा के खेल रिकॉर्ड का ज्ञान ही नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 101 मेडलों में हरियाणा का बड़ा योगदान था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 सालों में भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन के दौरान बने 250 से ज्यादा स्टेडियमों की अनदेखी कर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को ‘गैंगस्टर राज’ करार देते हुए हुड्डा ने कहा कि जेलों से फिरौती मांगी जा रही है और अपराधी खुलेआम वारदातों की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में भी बदमाश घुस गए थे, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश अध्यक्ष बोले- आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है, जबकि कांग्रेस राज में महिलाएं रात में भी बेखौफ घूम सकती थीं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और युवाओं के भारी दबाव के कारण भाजपा को 12 साल में पहली बार अपने मंत्री को हटाना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *