Headlines

झुंझुनूं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च:खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में किया प्रदर्शन




उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में शुक्रवार को झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी भवन (जाट बोर्डिंग) से गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। गांधी पार्क पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। उन्होंने इसे देश के संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। संविधान की गरिमा पर कुठाराघात बताया
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सलीम खान सिगड़ी के नेतृत्व में आयोजित विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों और मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान केवल एक व्यक्ति या दल के नेता का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान, सामाजिक न्याय और बराबरी की भावना का अपमान है। लोकतंत्र में वैचारिक और राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी वरिष्ठ नेता को अपमानित करना शर्मनाक और अस्वीकार्य है। जिला प्रवक्ता जाकिर झुंझुनवाला ने बताया कि राष्ट्रव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत आयोजित पैदल मार्च और सत्याग्रह में जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इनकी भी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अविनाश महला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष संतोष सैनी, सेवादल जिलाध्यक्ष हारून लालपुर, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष विजय मील और विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट नवीन सैनी मौजूद रहे। इसके अलावा निर्वतमान जिला परिषद सदस्य डॉ. विनीता रणवा, पिलानी चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश रणवा, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, चिड़ावा ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भांभू, सूरजगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह चेतीवाल, डीसीसी उपाध्यक्ष शेर सिंह कृष्णियां, राजकुमार ढाका, श्रवण सैनी, नरेंद्र कुमार, डीसीसी महासचिव राजकुमार राठी, नफीस मंडेलिया और नरेश खादीवाला भी मौजूद रहे। डीसीसी सचिव रमेश कुमार, चुन्नीलाल चनेजा, वर्षा खटीक, विजय चंदेलिया, महावीर सैनी और इकबाल मलवान, डीसीसी सोशल मीडिया प्रभारी शमशाद सिरियासर, भीमसर सरपंच मुबारक अली हैबत, भारू सरपंच शशि, पूर्व सरपंच सुरेश सुंडा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष साहिल कुमार और चंकी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *