Headlines

महिला पर धारदार हथियार से हमला:बीच-बचाव करने आए दो लोगों को भी पीटा; एक का पैर फ्रैक्चर




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के कोट गांव में आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस विवाद के दौरान पांच आरोपियों ने एक महिला पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोट गांव निवासी अनीता तिवारी पर आरोपियों ने धारदार हथियार टांगी से हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। महिला को बचाने के लिए यज्ञ नारायण तिवारी और सुशील तिवारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी, जिसमें यज्ञ नारायण तिवारी के पैर में गंभीर चोट आई और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। इनके खिलाफ मामला दर्ज घटना की सूचना मिलने पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों आदित्य तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, हर्ष, श्रवण तिवारी और हेमू तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घायलों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल यज्ञ नारायण तिवारी ने घटना को लेकर पुलिस को पूरी जानकारी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *