![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सूने मकान में चोरी करने पहुंचे चोरों की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी। गश्त के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से स्कूटी और डंडा भी बरामद किया गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात चक्रधरनगर पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस मेडिकल कॉलेज से पेट्रोलिंग करते हुए टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा के पास पहुंची। वहां कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि विनोद कुमार भट्ट के सूने मकान में कुछ चोर घुसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी और मकान को चारों तरफ से घेर लिया। मकान अंदर से बंद था और अंदर से आवाजें आ रही थीं। पुलिसकर्मी मकान में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपियों ने दूसरी तरफ की दीवार फांदकर भागने की कोशिश की। बाहर स्कूटी लेकर खड़े आरोपी भी भागने लगे। पुलिस ने तुरंत आसपास नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपी स्कूटी से गिरा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया इसी दौरान मेडिकल कॉलेज रोड की ओर भागते समय स्कूटी सवार आरोपी गिर गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आकाश जायसवाल (31), निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र को पकड़ लिया। पूछताछ में आकाश ने अपने साथी मार्शल यादव के साथ टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा स्थित सूने मकान में चोरी करने की नीयत से घुसना स्वीकार किया। फरार आरोपी की तलाश जारी आरोपी ने बताया कि दोनों दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद कमरे के दरवाजे का ताला डंडे से तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। मामले में अनिल भट्ट ने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आकाश जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, उसके फरार साथी मार्शल यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि रात की गश्त बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। लोगों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर अपराध को होने से पहले रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
पुलिस गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम:रायगढ़ में घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, छोटे अतमरमुड़ा क्षेत्र की घटना
