Headlines

खनेरी अस्पताल में ग्लूकोज से मरीजों को रिएक्शन:5 महीने से शिकायतें, कई मरीजों की जान पर बनी; पुरानी खेप लौटाई गई




रामपुर के खनेरी अस्पताल में पिछले पांच माह से मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने के बाद गंभीर रिएक्शन की शिकायतें सामने आ रही थी। दर्जनों मरीजों को ग्लूकोज चढ़ते ही तेज कंपकंपी और बुखार आने लगता था, जिससे उनकी जान पर बन आती थी। हाल ही में, इस ग्लूकोज के कारण कई मरीजों की जान पर बन आई और कुछ को तो ऑपरेशन थिएटर से भी वापस भेजना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, खनेरी अस्पताल प्रबंधन ने आखिरकार ग्लूकोज की उस खेप को पूरी तरह से वापस कर दिया है। करीब पांच माह से चला आ रहा था यह सिलसिला करीब पांच माह से चला आ रहा था। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने शुरुआत में इसे कुछ मरीजों में होने वाला सामान्य रिएक्शन बताया था। हालांकि, मामलों की संख्या लगातार बढ़ने लगी, जिससे अस्पताल प्रबंधन भी चिंतित हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसा हो रहा है, तो यह स्पष्ट संकेत है कि दिया जा रहा नॉर्मल सलाइन (NS) उचित गुणवत्ता का नहीं है। हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार मामले सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। विभाग तब हरकत में आया जब मामले काफी बढ़ गए। अन्य जगह से ग्लूकोज का नया स्टॉक मंगाया खनेरी अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों को सरकारी ग्लूकोज चढ़ाए जाते हैं। पुराने ग्लूकोज से रमेश, खेमराज, ज्योति और डोलाराम सहित कई अन्य मरीजों को रिएक्शन हुआ था। अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि उन्होंने पुरानी खेप वापस कर दी है। अब अस्पताल के लिए अन्य जगह से ग्लूकोज का नया स्टॉक मंगाया गया है। जानें क्या बोले खनेरी अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक खनेरी अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. रोशनलाल कोंडल ने बताया कि ग्लूकोज चढ़ाने के बाद मरीजों में रिएक्शन की शिकायतें केवल खनेरी अस्पताल ही नहीं, बल्कि अन्य अस्पतालों से भी मिल रही थीं। एहतियात के तौर पर संबंधित ग्लूकोज का पूरा पुराना स्टॉक हटा दिया गया है। अब उसकी जगह नया स्टॉक उपलब्ध कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *