Headlines

खरगोन में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी:15 से ज्यादा कॉलोनियां और निजी अस्पताल होंगे प्रभावित




खरगोन में कल (सोमवार) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11केवी डायवर्शन रोड फीडर पर बिजली लाइन के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस कटौती से 15 से अधिक कॉलोनियां और निजी अस्पताल प्रभावित होंगे। फीडर से जुड़े प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में इस्लामपुरा, गुलाब नगर, साईनाथ कॉलोनी, बोहरा कब्रिस्तान एरिया, आनंद नगर, कपास मंडी, करीमनगर, अंबिकानगर, आशाधाम, बीटीआई रोड, उमरिया नगर, बैंक कॉलोनी, डायवर्सन रोड, सीतावल्लभ, आरती शाज टॉकीज, ऐश्वरी नगर, बालाजी हाईटेक कॉलोनी, गौरीधाम, वल्लभनगर, विद्यानगर, आशीर्वाद कॉलोनी, गोकुल नगर, कृष्णानगर, हिंगलाजनगर, ब्रज तारा कॉलोनी, ग्रीन अरोमा कॉलोनी, शैल सिटी, हकीमी टाउनशिप, JBC कॉलोनी और दिव्यांश कुंज शामिल हैं। बिजली कटौती का असर बाजारों और निजी अस्पतालों पर भी पड़ेगा। सीता वल्लभ मार्केट, सुभीषी हॉस्पिटल, विराज हॉस्पिटल और मां मेमोरियल हॉस्पिटल सहित फीडर से जुड़े अन्य बाजार व व्यावसायिक संकुल प्रभावित होंगे। बिजली वितरण कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि यह बिजली लाइन का आवश्यक रखरखाव कार्य है। उन्होंने यह भी सूचित किया कि बिजली कटौती के समय में कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *