Headlines

खैरथल-तिजारा में अनुकंपा नियुक्ति वाले कार्मिकों से मांगे आवेदन:500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अनिवार्य, 31 जुलाई शाम 5 बजे तक जमा होंगे




खैरथल-तिजारा जिले में कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। कार्मिक (क-2) विभाग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त पात्र कार्मिक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र कार्मिक 31 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र खैरथल-तिजारा जिला कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र जिला कलक्टर कार्यालय, खैरथल-तिजारा के कक्ष संख्या-111 में जमा कराने होंगे। आवेदन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डी.डी.) संलग्न करना अनिवार्य होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट ‘जिला कलक्टर, परीक्षा खैरथल-तिजारा’ के पक्ष में देय होना चाहिए। निर्धारित शुल्क के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। तीन वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कार्मिकों के लिए विशेष निर्देश जिन कार्मिकों की तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी हो चुकी है, उन्हें आवेदन पत्र में कार्मिक विभाग से प्राप्त शिथिलन की आईडी संख्या और आदेश की तिथि का उल्लेख करना होगा। इसके साथ शिथिलन आदेश की प्रमाणित प्रति संलग्न करना भी अनिवार्य रहेगा। आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। शिथिलन की पुष्टि की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष की होगी। निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवपाल जाट ने सभी पात्र कार्मिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि वे सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा में शामिल हो सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *