![]()
गयाजी में खाद्य पदार्थों की कीमतों में अचानक आए उछाल ने आम जनता की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। राशन दुकान से लेकर सब्जी मंडी तक हर चीज के दाम में तेजी देखी जा रही है। खुदरा बाजार में चीनी और खाद्य तेलों के दाम तेजी से बढ़े हैं। पिछले 15 दिन में चीन की कीमत में 16 से 18 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। मानपुर सुधा टाकीज क्षेत्र के स्थानीय बाजार में महंगाई ने आम जनता और दुकानदारों का बजट बिगाड़ दिया है। बाजार की पड़ताल में दुकानदारों और विक्रेताओं ने रेट बढ़ने के कई कारण बताए हैं। हालांकि सरकार ने भी कीमतों पर नियंत्रण के लिए स्टॉक और कालाबाजारी की निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए हैं। चीनी और राशन के दामों में उछाल जनरल स्टोर संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों में चीनी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। पहले चीनी 48 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। अब खुदरा रेट 65 से 66 रुपए प्रति किलो तक है। चीनी के दामों में रोजाना 1 रुपए से लेकर 5 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी गई है। चीनी के दाम बढ़ने के पीछे गन्ने से इथेनॉल बनने को मुख्य कारण बताया जा रहा है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ा है। लहसुन के भाव भी 10 से 15 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। दुकान पर ग्राहक कम पहुंच रहे हैं दुकानदार रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंडी में सभी सब्जियों के भाव काफी चढ़ गए हैं। पहले की तुलना में अब ग्राहक कम ही खरीद रहे हैं। जो ग्राहक पहले 1000 रुपए की खब्जी खरीदते थे, अब 500 रुपए की ही खरीदारी कर रहे हैं।
महंगाई के कारण खरीदारी में कमी सब्जी विक्रेता रमेश कुमार वर्मा के अनुसार, सब्जियों और प्याज के दाम बढ़ने का मुख्य कारण उपज में कमी होना है। इसके अलावा सावन के महीने में मांसाहार बंद रहने से भी सब्जियों की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों पर असर पड़ा है।
Source link
गयाजी- 15 दिन में 18 रुपए महंगी हुई चीनी:खुदरा रेट 66 रुपए प्रति किलो, सब्जियों के दाम भी बढ़े; दुकानदार बोले- ग्राहक रेट पूछकर लौट जा रहे हैं
