Headlines

Hamirpur Accident: Cattle Herder Swept Away In Chandrawal River; NDRF Search


सैयद रिजवान अली | हमीरपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मौहर गांव में शुक्रवार को चंद्रावल नदी में एक 55 वर्षीय पशुपालक डूब गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नदी किनारे उसके कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौहर गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उनके पिता भगवानदीन (55) शुक्रवार दोपहर भैंस चराने चंद्रावल नदी किनारे गए थे। कुछ देर बाद भैंसें नदी पार कर दूसरी ओर चली गईं। भैंसों को न देखकर भगवानदीन उन्हें खोजने के लिए अपने कपड़े उतारकर नदी पार करने लगे, तभी वह तेज बहाव में बह गए।

शाम तक भगवानदीन के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। नदी किनारे उनके कपड़े मिलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। शनिवार सुबह भैंसें खुद घर लौट आईं, लेकिन भगवानदीन के न लौटने पर परिजनों ने कैथी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह और थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू कराई। नदी के तेज बहाव के कारण पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि पशुपालक की तलाश के लिए मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। टीम द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *