Headlines

गुरदासपुर में ड्रीम्स ग्रोइंग टैलेंट ने दिया नया मंच:प्रथम चरण के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, नृत्य, गायन और मॉ​​डलिंग की प्रतियोगिता




गुरदासपुर के दीनानगर स्थानीय रॉयल पैलेस में ड्रीम्स ग्रोइंग टैलेंट (DGT) सीरीज़-1 के प्रथम चरण के ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस आयोजन में दीनानगर सहित आसपास के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, अभिनय और मॉडलिंग जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गौड ने बताया कि ड्रीम्स ग्रोइंग टैलेंट का मुख्य उद्देश्य हर आयु वर्ग की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक निष्पक्ष मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला के बल पर एक नई पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी उम्र या पहचान की मोहताज नहीं होती, सही अवसर मिलने पर वह स्वयं अपनी राह बना लेती है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन कर ग्रैंड फिनाले के लिए योग्य प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। निर्णायकों ने परखा प्रतिभागियों का हुनर कार्यक्रम में पत्रकार प्रिंस आनंद और प्रसिद्ध गीतकार प्रोफेसर सोनू मंगोत्रा ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया और मार्गदर्शन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। डीजीटी टीम का रहा विशेष योगदान मंच संचालन अलरज़ा खान और सोहम विशिष्ट ने अपने प्रभावशाली अंदाज़ में किया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज महाजन, दिव्यांशु गुप्ता, संकेत शर्मा, पीयूष शर्मा, शोभाग्य, नेहा, अरसदीप सिंह, वंश शर्मा सहित पूरी डीजीटी टीम का सराहनीय योगदान रहा। समारोह के समापन पर सुचिंत शर्मा ने दोनों निर्णायकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *