![]()
गुरुग्राम के धनकोट गांव में एक कार की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब बच्ची अपनी मां के साथ नहर के पास लगे नल से पानी भरने गई थी। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल यादव ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वे धनकोट की नहर कॉलोनी में किराए पर रहते हैं और प्राइवेट ड्राइवर का काम करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। ड्राइवर पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप अनिल ने बताया कि उनकी पत्नी किरण कुमारी अपनी तीन साल की सबसे छोटी बेटी दिव्या के साथ धनकोट नहर के पास पानी भरने गई थीं। इसी दौरान नहर के पास मोड़ पर सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक कार ने दिव्या को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्ची और उसकी मां को उसी कार से वायब्रेंट अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर अनिल भी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची दिव्या को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया बच्ची का ब्रेन डेड पुलिस के मुताबिक, बच्ची को अस्पताल में ‘ब्रेन डेड’ पाया गया था। पुलिस ने अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट भी ली है। धनकोट पुलिस चौकी को सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। बच्ची के पिता ने कार ड्राइवर रामलाल यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कार का बताया गया है। पुलिस ने शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और कार ड्राइवर की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, बच्ची की मौत के बाद परिवार में दुख का माहौल है।
Source link
गुरुग्राम में कार की टक्कर से बच्ची की मौत:मां के साथ पानी भरने नहर किनारे गई, गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ FIR
