Headlines

गुरुग्राम में क्रिकेटरों ने लांच की 'एक्वॉन' एनर्जी ड्रिंक:विराट कोहली के बाद युजवेंद्र चहल और ईशांत शर्मा बिजनेस में उतरे, दूसरे ब्रांड से बेहतर बताया




क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी और रफ्तार से विरोधियों को पस्त करने वाले भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल और दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अब बिजनेस की दुनिया में एक नया कदम रखा है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर अपनी नई एनर्जी ड्रिंक ‘एक्वॉन’ को लॉन्च किया है। यह भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर-43 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित विराट कोहली के रेस्टोरेंट ‘वन8 कोम्यून’ में आयोजित किया गया। इस लॉन्चिंग इवेंट में बड़ी संख्या में लोग और खेल प्रेमी शामिल हुए। समारोह के दौरान स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ‘एक्वॉन’ की खासियत के बारे में विस्तार से चर्चा की। चहल ने कहा कि इस एनर्जी ड्रिंक को किसी खास वर्ग या उम्र तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे समाज के हर वर्ग और हर उम्र के लोग बेझिझक पी सकते हैं। ‘एक्वॉन’ में शुगर का स्तर बहुत नियंत्रित अक्सर एनर्जी ड्रिंक में शुगर की मात्रा अधिक होने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहती हैं, लेकिन चहल ने स्पष्ट किया कि ‘एक्वॉन’ में शुगर का स्तर बहुत नियंत्रित और सटीक रखा गया है। इसमें सिर्फ उतनी ही शुगर शामिल की गई है, जितनी एक सामान्य और फिट शरीर के लिए आवश्यक होती है। खेल से बिजनेस तक का सफर अपनी फिटनेस के लिए मशहूर ईशांत शर्मा और युजवेंद्र चहल का यह नया वेंचर बताता है कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अब खेलों के साथ-साथ बिजनेस और हेल्थ सेक्टर में भी सक्रिय हो रहे हैं। ‘एक्वॉन’ का लक्ष्य खिलाड़ियों, फिटनेस के प्रति जागरूक युवाओं और सामान्य लोगों को एक बेहतर और संतुलित एनर्जी ड्रिंक विकल्प प्रदान करना है। इस ड्रिंक को लेकर दोनों खिलाड़ियों ने काफी उत्साह जताया और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाएगी। ईशांत का ‘प्रोडक्ट-फर्स्ट’ दर्शन ईशांत शर्मा ने बताया कि दोनों का पूरा ध्यान एक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने पर रहा है, न कि मार्केटिंग टैगलाइन पर। उन्होंने कहा, ‘अब तक हमने टैगलाइन पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया है। हमारा पूरा ध्यान एक अच्छा प्रोडक्ट बनाने पर रहा है… जैसे-जैसे यह प्रोडक्ट लोगों को पसंद आएगा, वैसे-वैसे हम इसके बारे में सोचेंगे।’ ईशांत ने दावा किया कि स्वाद के मामले में एक्वॉन बाजार में मौजूद अन्य एनर्जी ड्रिंक से बेहतर है। विराट लांच कर चुके रेस्टोरेंट और शूज ब्रांड इससे पहले विराट कोहली ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखते हुए ‘One8 Commune’ नाम से एक बेहद लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन लॉन्च की थी। इसके आधुनिक और वाइब्रेंट आउटलेट्स दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। इसके अलावा लाइफस्टाइल और फैशन की दुनिया में उन्होंने ग्लोबल स्पोर्ट्स कंपनी प्यूमा के साथ विशेष ‘One8’ स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स और एथलीजर कपड़ों की रेंज बाजार में उतारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *