Headlines

गुरुग्राम में युवक को अगवा कर मारपीट:कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए, बेहोश होने पर छोड़कर भागे, एक आरोपी अरेस्ट




गुरुग्राम में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक उर्फ कालू के रूप में हुई है, जो निमथी, दरभंगा, बिहार का निवासी है और वर्तमान में गुरुग्राम के नया अनाज मंडी, खांडसा रोड पर रहता है। पुलिस ने उसे 13 अगस्त को हीरो होंडा चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने नाहरपुर रूपा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 16 मार्च 2026 को वह अपनी बुआ के बेटे के साथ इस्लामपुर से लौट रहा था। हीरो होंडा चौक के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। घायल हालत में छोड़कर फरार हुए हमलावर आरोपी उसे डीपीजी कॉलेज के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां एक अन्य कार से निखिल सहित कुछ और लोग भी पहुंचे। सभी आरोपियों ने मिलकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विवेक उर्फ कालू के खिलाफ गुरुग्राम में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के दो मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी रोहित पर मारपीट और अवैध वसूली के दो मामले तथा वीरेंद्र पर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *