![]()
सूरजपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक युवक बाइक समेत नाले के तेज बहाव में बह गया। गश्त पर निकली पुलिस टीम और ग्रामीणों की तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते हुए रेस्क्यू किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, युवक बीती रात अपनी दुकान बंद कर रेवटी से नरौला स्थित घर लौट रहा था। लगातार बारिश के कारण रास्ते में पड़ने वाले नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। युवक जब नाला पार करने लगा, तभी वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और बाइक समेत पानी में बहने लगा।
पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन युवक को बहता देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीण युवकों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। रेवटी चौकी प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगातार बारिश से बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर क्षेत्र में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगह तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं। वहीं, युवक की जान बचाने में पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
Source link
भारी बारिश में बाइक समेत नाले में बहा युवक:सूरजपुर में पुलिस-ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बचाया, दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक
