Headlines

गुरुग्राम में रिटायर्ड टीचर के घर में चोरी:खिड़की की जाली तोड़कर घुसे चोर; 15 तोले सोना-20 हजार कैश चुराकर फरार




गुरुग्राम जिले के दौलाह गांव में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं। अज्ञात चोरों ने एक बार फिर पूर्व अध्यापक रघुनंदन शास्त्री के घर को निशाना बनाया। चोर घर की पिछली खिड़की की जाली और ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। वे अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर करीब 15 तोले से ज्यादा सोने के गहने और 20 हजार रुपए नकदी ले गए। पिछले दो महीने में गांव में चोरी की यह पांचवीं वारदात है। गांव के बाहर बनाया था मकान पीड़ित रघुनंदन शास्त्री ने बताया कि उन्होंने गांव के बाहर मकान बनाया हुआ है। बीती रात अज्ञात चोर पीछे की खिड़की की जाली और ग्रिल तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जिसमें परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसके बाद उन्होंने घर के दूसरे कमरों की तलाशी ली और अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर गहने व नकदी चुरा ली। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जुटाए साक्ष्य चोरी का पता चलते ही परिवार में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया। टीमों ने घर के अंदर और आसपास से सबूत इकट्ठा किए। सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध व्यक्ति मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति भी दिखा है। फुटेज में संदिग्ध ने बनियान पहनी हुई है और उसका चेहरा कपड़े से ढका है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो महीने में पांच वारदातें होने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *