Headlines

गौकशी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:संतकबीरनगर में SP के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाया, चौकी इंचार्ज-कांस्टेबल निलंबित हुए थे




संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के खटकरा (मैली) गांव में बीते गुरुवार को गोकशी की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गांव के बाहर एक छप्पर से हड्डी और मांस के टुकड़े मिलने की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम और सीओ धनघटा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। रात में अचानक गायब हो गया बछड़ा खटकरा (मैली) निवासी अजय चौहान ने गांव के बाहर छप्पर बना रखा है, जहां वह पशु पालते हैं। पालतू पशुओं की रखवाली के लिए रात में अजय की दादी और बहन वहीं रहती हैं। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात छप्पर से उनका एक बछड़ा अचानक गायब हो गया। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बछड़े का पता नहीं चल सका।
मोबाइल चार्ज करने गई बहन ने देखा मांस गुरुवार सुबह अजय की बहन पास में जहूर पुत्र गेना के घर मोबाइल चार्ज करने गई थी। वहां घर के अंदर हड्डी और मांस के टुकड़े दिखाई देने पर उसे शक हुआ। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव और आसपास के इलाके में फैल गई। एक आरोपी हिरासत में, दो फरार धनघटा पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया था, जबकि दो अन्य आरोपियों के फरार होने की बात सामने आई थी। हालांकि, बरामद हड्डी और मांस के टुकड़े किस पशु के हैं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने बरामद सामग्री को परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और अग्रिम कार्रवाई में जुटी थी। पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई वहीं, इस मामले में पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई। संतकबीरनगर में एसपी संदीप कुमार मीना ने गोवध की घटना के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका और ड्यूटी में लापरवाही की जांच की गई। शुरुआती जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव और आरक्षी प्रवीण कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *