![]()
भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में मंचूरियन खाने से बीमार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव के रहने वाले नंदलाल प्रसाद की 70 साल की पत्नी चंद्रावती कुंअर के रूप में हुई है। इधर, मृत बच्ची काव्या कुमारी के मामा ज्योति प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके जीजा कुंदन कुमार गुप्ता के मेमेरे भाई द्वारा घर में मंचूरियन लाया था। जिसे उनके भांजे रोहित कुमार, बिट्टू कुमार व भांजी काव्य कुमारी एवं उनकी दादी चन्द्रावती कुंअर ने खाया था। मंचूरियन खाने के करीब एक घंटे बाद सभी के पेट में दर्द हुआ मंचूरियन खाने के करीब एक घंटे बाद सभी लोगों को पेट दर्द व उल्टी होने लगा। जिसके बाद गंभीर हालत में काव्या कुमारी को इलाज के लिए बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था, जबकि बीमार उसकी दादी चंद्रावती कुंअर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, बीमार मृत बच्ची के भाई बिट्टू कुमार एवं रोहित कुमार का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया, जो अभी बिल्कुल ठीक है। इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से शनिवार को काव्या कुमारी एवं उसकी दादी चन्द्रावती कुंअर के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि अभी मृतकों के परिजन के द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मृतका को चार पुत्र संतोष कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, कुंदन कुमार गुप्ता व दो पुत्री शोभा देवी एवं सरिता देवी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
मंचूरियन खाने से पोती के बाद दादी की भी मौत:आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट थी, दो पोतों का इलाज जारी
